हरियाणा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने क्यों कही- लोहे के गारमेंट्स और हेलमेट पहनने की बात, जानिए इस वीडियो में

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की समर्थन पार्टी जेजेपी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली (Devender Singh Babli) ने कहा कि उनके समर्थन वापस लेने से बीजेपी की सरकार गिरती है,  तो हम अपना समर्थन तुरंत वापस ले लेते.

jjp mla

देवेंद्र सिंह बबली (Devender Singh Babli) ने दिया बड़ा बयान जनता में है काफी आक्रोश

साथ ही देवेंद्र सिंह बबली (Devender Singh Babli) ने कहा कि जेजेपी को सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि गांव के लोग उनको गांव में घुसने नहीं देंगे.

अगर वह लोग गांव में घुसने की कोशिश करेंगे, तो गांव वाले उन्हें पीटना शुरू कर देंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं या मेरा कोई विधायक गांव मे जाए,  ऐसा मतलब ही नहीं बनता. गांव वाले डंडो से  पिटाई कर डालेंगे. अगर गांव में जाना है,  तो लोहे के हेलमेट और अंडर गारमेंट पहन के जाना होगा, तब जाकर मुश्किल से बच पाएंगे. जेजेपी के विधायकों के खिलाफ गांवों में काफी आक्रोश है. जनता किसी भी विधायक को गांव में घुसने नहीं देंगी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.