हरियाणा में अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का करेगी आयोजन, पढ़ें पार्टी का मास्टर प्लान

चंडीगढ़ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 23 अगस्त 2022 को AICC के मुख्यालय यानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से भारत जोड़ो यात्रा का लोगों, वेबसाइट और टैगलाइन लॉन्च की. जिसके बाद राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी. लगभग 3570 किमी लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को भारत जोड़ने की बात कह करके शुरू किया गया था.

CONGRESS

फिलहाल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. बीते दिनों कांग्रेस पार्टी से जुड़ी एक और खबर सामने आई थी. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है. इस खबर को सुनकर आपके मन में एक सवाल आया होगा कि जब पार्टी में पहले से ही एक बड़ा आयोजन हो रहा है तो कांग्रेस दूसरा आयोजन क्यों कर रही है. आइए जानते हैं….

यह भी पढ़े -  शिक्षक दिवस पर हरियाणा के 78 शिक्षकों का सम्मान, मिलेगा 1 लाख रुपये और सिल्वर मेडल; पानीपत सबसे आगे

हाथ से हाथ मिलाओ अभियान का मतलब

10 जनवरी को खबर आती है कि कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से हरियाणा में एक नया कार्यक्रम शुरू करने जा रही है जिसका नाम ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ होगा. मीडिया में खबर है कि हरियाणा के सात जिलों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला किया है. बात बड़े ही सपाट अंदाज में कही गई. यह स्वाभाविक भी है. कोई भी पार्टी अपने वोटरों तक पहुंचने के लिए तरह- तरह के हथकंडे अपनाती है लेकिन कांग्रेस का यह अभियान और भी कई पहलुओं की ओर इशारा करता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.