खुशखबरी: खाटूश्याम के लिए चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जयपुर जाना भी होगा आसान; देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | हरियाणा से खाटूश्याम धाम और राजस्थान के जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. समर वेकेशन में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से रेवाड़ी से रींगस और जयपुर से भिवानी रूट पर स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के संचालन से खाटूश्याम श्रद्धालुओं को काफी फायदा पहुंचेगा.

Indian Railways Train 1

खाटूश्याम ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल रेलसेवा 5 जुलाई, 6,10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस से 5, 6, 10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को दोपहर बाद 3.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे.

जयपुर- भिवानी स्पेशल ट्रेन

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी स्पेशल रेलसेवा जुलाई महीने में रोजाना जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन जुलाई महीने में रोजाना में भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल डिब्बों की संख्या 11 रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.