खुशखबरी: गोगामेड़ी मेले के लिए संचालित होगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां हर साल आयोजित होने वाले मेले को देखते हुए रेलवे द्वारा 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इनमें से दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन वाया रेवाड़ी होकर रहेगा. वहीं, श्रीगंगानगर- बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर ट्रेन का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04791, रेवाड़ी- गोगामेड़ी मेला स्पेशल 12 से 21 अगस्त तक और 30 अगस्त से दो सितंबर तक रेवाड़ी से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर 10.40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04792, गोगामेड़ी- रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 12 से 21 अगस्त तक और 30 अगस्त से दो सितंबर तक गोगामेड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 16.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन महेन्द्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 15 जनरल कोच/ द्वितीय शयनयान और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 17 रहेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04795, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 11 से 21 अगस्त तक और 31 अगस्त से दो सितंबर तक रेवाड़ी से 18.00 बजे प्रस्थान कर 22.55 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04796, गोगामेड़ी- रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 11 से 21 अगस्त तक एवं 31 अगस्त से 2 सितंबर तक गोगामेड़ी से 23.20 बजे प्रस्थान कर 05.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेन्द्रगढ़, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 15 जनरल कोच/ द्वितीय शयनयान और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 17 रहेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार बढ़ा, रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट

अस्थाई ठहराव करेगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 8 अगस्त से 6 नवंबर तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी. वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.08 बजे आगमन एवं 02.10 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14702, बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर ट्रेन 7 अगस्त से 5 सितंबर तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी. वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 00.27 बजे आगमन एवं 00.29 बजे प्रस्थान करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.