यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनें रहेगी रद्द; फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर मंडल के फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी रेल खंड के मध्य अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है. उपरोक्त कार्य के चलते रेवाड़ी (Rewari) से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें 1 अगस्त से रद्द रहेगी. वहीं, 3 ट्रेनों को रूट डायवर्ट से चलाया जाएगा.

Train Cancelled

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 19619, फुलेरा- रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 1 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19622, रेवाड़ी- फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 2 अगस्त से 28 अगस्त रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14705, भिवानी- ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14706, ढेहर का बालाजी- भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19620, रेवाड़ी- फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19621, फुलेरा- रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19618, रेवाड़ी- मदार एक्सप्रेस 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19617 मदार- रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली- जैसलमेर ट्रेन 1- 27 अगस्त तक दिल्ली से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट में यह ट्रेेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14088, जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन 1- 27 अगस्त तक जैसलमेर से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा- जयपुर- अलवर- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट में यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 22452, चंडीगढ- बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 3, 6,10, 13, 17, 20, 24 और 27 अगस्त को चंडीगढ़ से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.