रेवाड़ी: पिता के साथ साईकिल पर स्कूल जा रहें छात्र को टैंकर ने कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुई एक दर्दनाक सड़क दुघर्टना में एक नौवीं कक्षा के छात्र की मृत्यु हो गई. सोमवार सुबह पिता के साथ स्कूल के लिए निकलें छात्र को एक तैल टैंकर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर चालक को पकड़कर मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

death
मूल रूप से यूपी के बरसावा का रहने वाला धीरज उत्तम नगर में किराए के मकान में रह रहा है. सोमवार सुबह वह अपने बेटे राजकुमार को साइकिल पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए निकला था. अभय सिंह चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने साईकिल को सीधीी टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह उछलकर दूर जा गिरा और साईकिल पर पीछे बैठा उसका बेटा टैंकर के टायर के नीचे आ गया.

चालक को हिरासत में लिया

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पिता ने बेटे को टायर के नीचे से निकाला और उसे ट्रामा सेंटर लें जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पिता की शिक़ायत पर चालक को टैंकर सहित गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

पिता को आई मामूली चोटें

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में बेटे राजकुमार की टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता को भी मामूली चोटें आई हैं. बेटा राजकुमार शहर के ही एक निजी स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र था. पुलिस ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.