रेवाड़ी जिले को 288 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

रेवाड़ी | हरियाणा के सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) आज रेवाड़ी पहुंचे थे, जहां उन्होंने राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. सीएम ने अपने दौरे के दौरान रेवाड़ी जेल का उद्घाटन करने के साथ ही 288 करोड़ रुपए की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया.

CM Nayab Singh Saini

रेवाड़ी पर सौगातों की बारिश

धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जिला नागरिक अस्पताल व ट्रामा सेंटर को नई जगह पर शिफ्ट करने, धारूहेड़ा में अर्बन सेंटर बनाने, मसानी बैराज पर एसटीपी लगाने और डुंगरवास में नई पाइपलाइन बिछाने की घोषणा की. वहीं, शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपए के नए टैंक बनाने और सीवरेज लाइन अपग्रेडेशन का भी वादा मुख्यमंत्री ने किया.

CM ने कही यह बात

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों के सहयोग से प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी ने सरकार बनाई है. हमारी सरकार पूरे हरियाणा का संतुलित दिशा से विकास करेगी. किसी भी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. रेवाड़ी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व स्पष्ट है. हमारी सरकार रेवाड़ी में देश की सबसे बड़ी सहकारी तेल मिल और सैन्य संग्रहालय स्थापित करेगी.

यह भी पढ़े -  रेलवे ने बदले ट्रेन नंबर, राजस्थान-हरियाणा के यात्रियों को राहत; देखें नया शेड्यूल

मुख्यमंत्री सैनी ने रेवाड़ी के लिए मॉडल स्कूल भवन, लाइब्रेरी, पांच नई सड़कों का निर्माण, मंडी बोर्ड की सड़कों का नवीनीकरण, मार्केट कमेटी भवन और कर्नल रामसिंह चौक पर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की. साथ ही, लोक निर्माण विभाग की 90 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण का भी ऐलान किया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.