गोगामेड़ी श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, मेलें के लिए रेवाड़ी स्टेशन से चलेगी 4 स्पेशल ट्रेनें

रेवाड़ी | रेलवे प्रशासन द्वारा गोगामेड़ी मेलें में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेवाडी-गाेगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 04785, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 16 अगस्त से 22 अगस्त 7 ट्रिप तक रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे प्रस्थान कर 10:20 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी.

Gogamedi

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04786, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 16 अगस्त से 22 अगस्त तक 7 ट्रिप तक गोगामेड़ी से 10:45 बजे प्रस्थान कर 15:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. इस रेलसेवा में 8 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगें. इसके अलावा श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

वहीं गाड़ी संख्या 04793, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 16 अगस्त से 22 अगस्त 7 ट्रिप तक रेवाड़ी से 15:55 बजे प्रस्थान कर 20:00 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04794, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल 16 अगस्त से 22 अगस्त 7 ट्रिप तक गोगामेड़ी से 20:50 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि 00:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. इस ट्रेन में 8 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.