धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन उपचुनाव के लिए 15 लोगों ने भरा नामांकन, कल होगी नाम वापसी के बाद तस्वीरें स्पष्ट

रेवाड़ी । धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा जजपा गठबंधन उम्मीदवार राम मानसिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वही इसके साथ 9 उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए. वहीं बुधवार को भी बसपा उम्मीदवार सहित 9 ने अपने नामांकन दाखिल किए थे. बता दें कि चेयरमैन उपचुनाव के लिए कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं. 4 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव की असली तस्वीरें सामने आएंगी.

Election Vote

 

नगर पालिका चेयरमैन उपचुनाव के लिए अंतिम दिन9 उम्मीदवारों ने किया नामांकन 

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो गई जिसके बाद अब दिसंबर 2020 में विजेता बने कंवर सिंह के बेटे जितेंद्र यादव, दूसरे स्थान पर रहे संदीप बोहरा और तीसरे स्थान पर रहे बाबूलाल व भाजपा जजपा उम्मीदवार राव मानसिंह तथा बसपा उम्मीदवार जितेंद्र यादव को ही प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा हो , वहीं पहली बार चुनाव मैदान में कूदे पूर्व सरपंच मंगत राम के बेटे प्रदीप मौजूम के साथ दिनेश यादव, रामनिवास सुदर्शन व सुमेर सिंह ने चुनावी ताल मे चुनौती को बढ़ा दिया है. बृहस्पतिवार को निर्दलीय सुदर्शन कुमार पुत्र अशोक कुमार, सदीप बोहरा पुत्र शेर सिंह, बाबूलाल पुत्र शीशराम, हिना यादव पत्नी बाबूलाल, दिनेश यादव पुत्र ईश्वर सिंह, रामनिवास पुत्र प्रसादी लाल, सुनीता यादव पत्नी सन्दीप तथा सुमेर सिंह पुत्र लाल सिंह व भाजपा-जजपा उम्मीदवार राव मान सिंह पुत्र मनजीत सिंह ने नामांकन दाखिल किए.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा BJP, रेवाड़ी- धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

बता दें कि आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और कल नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. जिसके बाद ही चुनावी रण की तस्वीरें स्पष्ट हो पाएंगी. बुधवार को बसपा उम्मीदवार जितेंद्र यादव के अलावा 2020 में विजेता बने कंवर सिंह के बेटे जितेंद्र यादव,  पूर्व सरपंच मंगल राम के बेटे प्रदीप कुमार राव आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.