हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मशार, बेटी से बाप 3 साल से कर रहा था रेप; मां भी देती रही पति का साथ

रेवाड़ी | हरियाणा में फिर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. यहां रेवाड़ी जिले में एक बाप रिश्तों की सारी मर्यादाएं लांघते हुए अपनी बेटी से तीन साल से रेप करता आ रहा था और विरोध करने पर उस बेटी को पीटा जाता था. इतना ही नहीं, बेटी ने अपनी मां को पूरी बात से अवगत करा दिया था लेकिन इस कलयुगी मां ने बेटी को बचाने की बजाय अपने पति का ही साथ दिया.

rape

पिता की हैवानियत का शिकार बनी बेटी किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी पूरी आपबीती सुनाई. लड़की की बात सुनकर पुलिस वालों के भी रौंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

मां ने भी नहीं दिखाई दया

पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी जिले के एक गांव की 18 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसका पिता पिछले तीन साल से उसकी इज्जत से खिलवाड़ कर रहा है. मां को सब मालूम था लेकिन फिर भी उसने दया नहीं दिखाई और अपने पति का साथ देती रही. उसने बताया कि कई बार उसके अपने बाप की करतूतों का विरोध किया लेकिन दोनों हाथ पैर काटने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप कराते रहे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के 10 किमी हिस्से का ट्रायल शुरू. 10 दिन होगी निगरानी

लड़की ने दिखाई हिम्मत

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की का मंगलवार को बारहवीं कक्षा का पेपर था लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाई और परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की बजाय पुलिस स्टेशन पहुंच गई. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले परीक्षा दिलवाई और फिर शिकायत लिखी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता और मां के खिलाफ धारा 120B, 344, 376 (2) 506 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

शिकायत दर्ज करने के बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चेकअप करवाया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाएं. साथ ही, आरोपी मां बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.