हरियाणा के पूर्व सीएम बीरेंद्र सिंह को मिलेगा जन्मदिन पर खास तोहफा, इंदिरा गांधी के थे चहेते

रेवाड़ी | हरियाणा के पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 20 फरवरी को सुबह 10 बजे उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया जाएगा. शनिवार को उनके बेटे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर यह जानकारी दी. राव बीरेंद्र सिंह 1967 में हरियाणा राज्य बनने के बाद दूसरे मुख्यमंत्री बने थे. राव वीरेंद्र सिंह कई बार केंद्र में मंत्री भी रहे. जब वे अपने केंद्र में कृषि मंत्री थे तब हरियाणा में एक नारा ‘राव आया, भाव आया’ बहुत लोकप्रिय था.

Rao Birendra Singh Former CM Haryana

बेटे को सौंपी राजनीतिक विरासत

साल 1997 में पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी. इससे पहले राव बीरेंद्र ने अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे राव इंद्रजीत सिंह को सौंपी थी जो फिलहाल गुरुग्राम से सांसद और केंद्र में मंत्री हैं.

राव को राजा के नाम से जाना गया

दक्षिणी हरियाणा की राजनीति हमेशा रामपुरा हाउस के इर्द- गिर्द घूमती रही है. पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह भी रामपुरा हाउस से हर बड़ा फैसला लेते थे. दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह और भिवानी जिलों के कुछ हिस्सों में अभी भी रामपुरा हाउस की मजबूत पकड़ है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, 44 फुट चौड़ी सड़क का मिला तोहफा

इंदिरा गांधी को खुद रामपुरा हाउस आना पड़ा

राव बीरेंद्र सिंह ने दिल्ली तक सनसनी मचा दी जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अलग विशाल हरियाणा पार्टी बनाई. उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उन्हें मनाने रामपुरा हाउस पहुंचीं. हालांकि, बाद में वे दोबारा कांग्रेस में लौट आए. उनके पुत्र राव इंद्रजीत सिंह भी कई वर्षों तक कांग्रेस में रहे. इसके बाद, साल 2014 में कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी में शामिल हो गए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.