हरियाणा को इस दिन मिलेगी तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, राज्य के इन 6 स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेवाडी | हरियाणा को अब जल्द ही तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है. पहले तारीखों का ऐलान नहीं हुआ था, मगर अब तारीखों का भी ऐलान हो चुका है. मिली जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर को ट्रायल है. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से ट्रेन चलने लग जाएगी, जिसमें से 8 में से 6 स्टॉप हरियाणा के होंगे. इस रूट पर हरियाणा के ज्यादातर स्टेशनों को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी.

Vande Bharat Train

ट्रेन का ये है स्टॉपेज

हरियाणा की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर और चंडीगढ़ के बीच दौसा, अलवर, रेवाडी, रोहतक, जींद जंक्शन, कैथल, कुरूक्षेत्र जंक्शन और अंबाला कैंट जंक्शन पर रुकेगी. ट्रेन जयपुर से चलेगी जो चंडीगढ़ स्टेशन तक पहुंचेगी. यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन दो राज्यों राजस्थान और हरियाणा तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी जोड़ेगी. ट्रेन में सफर करने वाले यात्री आरामदायक सफर का आनंद ले सकेंगे. साथ ही, इसमें कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

तय करेगी 593 किलोमीटर की दूरी

इस ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा के यात्रियों को काफी फायदा होगा. हरियाणा के यात्री राजस्थान और चंडीगढ़ जा सकेंगे. हालांकि, इस ट्रेन का किराया महंगा होगा लेकिन ट्रेन पूरी तरह से एसी कोच वाली है. ट्रेन में सफर करने का एहसास अद्भुत है. यह ट्रेन 593 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. ट्रेन हरियाणा के अधिकांश जिलों को जयपुर और चंडीगढ़ से सेमी- हाई स्पीड से जोड़ेगी.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

झज्जर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की मांग

बता दें कि झज्जर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए फिलहाल व्यापारी एकजुट हो चुके हैं. झज्जर शहर के व्यापारी चाहते हैं कि झज्जर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव हो. इसके लिए उन्होंने रेल मंत्रालय को भी पत्र लिखकर अपनी बात कही है. साथ ही, रेलवे के उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की है. व्यापारियों का कहना है कि अगर ट्रेन यहां पर रूकती है तो इससे उनके व्यापार को काफी फायदा मिल सकता है. यही कारण है कि व्यापारी पूरी कोशिश में है कि ट्रेन यहां पर रुके.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.