खुशखबरी: अब वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत देश में कहीं से भी ले सकेंगे राशन

रेवाड़ी । कोरोना की वजह से प्रवासी मजदूरों के कामकाज ठप पड़े हुए हैं. उनके सामनेेेे रोजी-रोटी की समस्याएं खड़ी हो गई है. उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उनकी समस्याओं को देखते हुए, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मेरा राशन ऐप लॉन्च किया गया है.

Ration Depot

इस ऐप से प्रवासी मजदूरों को होगा फायदा 

बता दें कि यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का ही एक हिस्सा है. इस ऐप को कोई भी उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है. इसमें उपभोक्ता  खुद चेक कर सकता है कि उसे कितना अनाज मिलेगा. साथ ही वह राशन डिपो की लोकेशन भी ट्रेस कर सकता है. इससे प्रवासी लोगों को काफी राहत मिलेगी. वे जहां भी रहेंगे,  वहां के डिपो की जानकारी ऐप से आसानी से प्राप्त कर लेंगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.