HBSE: कक्षा 12वीं के गणित पेपर में जमकर चली नकल, इन सेंटरों पर परीक्षा रद्द

भिवानी | हरियाणा में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं (HBSE) चल रही है. शिक्षा बोर्ड के तमाम इंतजाम के बावजूद भी नकल पर अंकुश नहीं लग रहा है. प्रतिदिन बहुत से परीक्षा केंद्रों से नकल की खबर सामने आ रही है और कई केंद्र पर तो हालात इतने खराब मिलें हैं कि बोर्ड को परीक्षा ही रद्द करनी पड़ी है.

Cheating in

ताज़ा मामला रेवाड़ी जिले से हैं जहां मंगलवार को कक्षा 12वीं के गणित विषय के पेपर में परीक्षा केंद्र कृष्णा नगर (लूला अहीर) और झाड़ोदा में फ्लाइंग टीम को हाथों से लिखी नकल की भारी मात्रा में पर्चियां बरामद हुई है. इसके बाद, बोर्ड प्रशासन ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर गणित विषय के पेपर को रद्द कर दिया है.

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि फ्लाइंग टीम जब रेवाड़ी जिले के उपरोक्त दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहुंची तो कमरों की खिड़कियों के पास हाथों से लिखी नकल की काफी पर्चियां बरामद हुई है. इसी तरह परीक्षा केंद्र के बाहर भी नकल कराने वालों का जमावड़ा लगा हुआ था. यहां पर पेपर लीक होने की आंशका जताई गई है.

यह भी पढ़े -  रेलवे का बड़ा फैसला, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; यात्रियों को मिलेगी राहत

इसी तरह झाड़ोदा परीक्षा केंद्र पर भी कमरों के अंदर परीक्षार्थी आपस में नकल करते हुए पकड़े गए हैं और स्कूल स्टाफ भी इसमें सहयोग कर रहा था. ऐसे में केंद्र पर्यवेक्षक अशोक कुमार, सुमेर सिंह टीजीटी, सुनीता टीजीटी को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.