रेवाड़ी डिपो के बेड़े में शामिल हुई नई रोड़वेज बसें, इन रूटों पर होगा संचालन; यहां देखें पूरा शेड्यूल

रेवाड़ी | हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचे थे, जहां उन्होंने गांव मसानी से अपने जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद, उन्होंने शाम साढ़े 4 बजे रेवाड़ी बस स्टैंड से हरियाणा राज्य परिवहन की नई बसों को विभिन्न रूटों पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

Haryana Roadways Bus

परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला के कस्बा धारूहेड़ा में जल्द ही बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए प्रक्रिया पाइपलाइन में है. उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी सहित फरीदाबाद, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में भी पीपीपी मोड पर नए बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा. मूलचंद शर्मा ने कहा कि गांव किशनगढ़ में रविवार से हरियाणा रोडवेज की बस चलनी शुरू हो जाएगी. वहीं, जिन गांवों में परिवहन की सुविधा नहीं है ऐसे गांवों में हरियाणा रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी.

इन रूटों पर चलेंगी नई बसें

रेवाड़ी से वृन्दावन

  • रेवाड़ी से सुबह 8:00 बजे
  • वृंदावन से दोपहर 12:20 बजे
यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

रेवाड़ी से श्री खाटूश्याम

  • रेवाड़ी से दोपहर 12:20 बजे
  • खाटूश्याम से शाम 5:00 बजे

रेवाड़ी से बल्लभगढ़

  • रेवाड़ी से सुबह 7:30 बजे
  • बल्लभगढ़ से सुबह 10:30 बजे

रेवाड़ी से चण्डीगढ़ वाया बावल

  • रेवाड़ी से सुबह 6:50 बजे
  • बावल से सुबह 7:30 बजे
  • चण्डीगढ़ से रेवाड़ी शाम 5:00 बजे

रेवाड़ी- बावल- दिल्ली- जयपुर

  • रेवाड़ी से सुबह 6:30 बजे, बावल से सुबह 7:00 बजे
  • दिल्ली से सुबह 9:20 बजे
  • जयपुर से रेवाड़ी दोपहर 3:40 बजे

रेवाड़ी से रोहतक

  • रेवाड़ी से शाम 5:10 बजे
  • रोहतक से रात 10:00 बजे

रेवाड़ी से किशनगढ़

  • रेवाड़ी से सुबह 7:30 बजे
  • किशनगढ़ से सुबह 8:00 बजे
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.