यात्रियों की हुई मौज, 46 ट्रेनों में बढ़ी डिब्बों की संख्या; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए हरियाणा से होकर गुजरने वाली 46 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई तौर पर 120 डिब्बों की बढ़ोतरी कर दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यात्रियों को भीड़- भाड़ से छुटकारा दिलाने के लिए यह फैसला लिया गया है.

Railway Station

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

  • ट्रेन नंबर 22471/72, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर रेलसेवा और ट्रेन नंबर 20473/74, दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे.
  • ट्रेन नंबर 14707/08, बीकानेर- दादर- बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा.

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे 5- 5 डिब्बे

  • ट्रेन नंबर 14735/ 36, श्रीगंगानगर- अम्बाला- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 54754/ 53, श्रीगंगानगर- बठिण्डा- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 54756/ 55, श्रीगंगानगर- बठिण्डा- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 54766/ 65, भटिंडा- धुरी- भटिंडा एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 19617/ 18, मदार- रेवाड़ी- मदार
  • ट्रेन नंबर 19620/ 19, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी
  • ट्रेन नंबर 59632/ 31, रेवाड़ी- हिसार- रेवाड़ी
  • ट्रेन नंबर 19622/ 21, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी
  • ट्रेन नंबर 59630/ 29, फुलेरा- जयपुर- फुलेरा
  • ट्रेन नंबर 09635/ 36, जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर ट्रेन

इन ट्रेनों में बढ़ेगा 1 द्वितीय शयनयान

  • ट्रेन नंबर 12482/81, श्रीगंगानगर- दिल्ली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 14731/32, दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 20481/82, भगत की कोठी- तिरुचिरापल्ली- भगत की कोठी
  • ट्रेन नंबर 04715/16, बीकानेर- साईं नगर शिरडी- बीकानेर स्पेशल रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 04711/12, बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर स्पेशल रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 20475/76, बीकानेर- मिरज- बीकानेर
  • ट्रेन नंबर 09621/22, अजमेर- बांद्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 09653/54, अजमेर- बांद्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09627/28, अजमेर- सोलापुर- अजमेर स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 12065/66, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 19701/02, जयपुर- दिल्ली कैंट जयपुर रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर- अमृतसर- अजमेर रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 19613/12, अजमेर- अमृतसर- अजमेर रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 20409/10, दिल्ली कैंट- बठिंडा- दिल्ली कैंट रेलसेवा
यह भी पढ़े -  PNB Rewari Jobs: पंजाब नेशनल बैंक मनेठी में निकली सेवादार के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

एसी और स्लीपर डिब्बों की बढ़ोतरी

  • ट्रेन नंबर 12991/ 92, उदयपुर सिटी- जयपुर- उदयपुर सिटी रेलसेवा में 2 द्वितीय कुर्सीयान, 1 साधारण श्रेणी
  • ट्रेन नंबर 22977/ 78, जयपुर- जोधपुर- जयपुर रेलसेवा में 1 थर्ड एसी और 1 फर्स्ट सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बा
  • ट्रेन नंबर 19608/ 07, मदार-कोलकाता- मदार एक्सप्रेस ट्रेन में एक सेकंड एसी डिब्बा
  • ट्रेन नंबर 14801/ 02, जोधपुर- इंदौर- जोधपुर ट्रेन में 3 द्वितीय शयनयान और 2 जनरल कोच
  • ट्रेन नंबर 12465/ 66, इंदौर- भगत की कोठी- इंदौर में इंदौर से 3 द्वितीय शयनयान और 2 जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 20483/ 84, भगत की कोठी- दादर- भगत की कोठी रेलसेवा में 2 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी और 2 द्वितीय स्लीपर श्रेणी डिब्बे
  • ट्रेन नंबर 14717/ 18, बीकानेर- हरिद्वार- बीकानेर रेलसेवा में 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय स्लीपर श्रेणी डिब्बा
  • ट्रेन नंबर 12985/ 86, जयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.