रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है, जिन्हें कुछ दिन पहले रद्द कर दिया गया था. ये फैसला खातीपुरा स्टेशन यार्ड में चल रहे पिट लाइन के दूसरे चरण के तकनीकी कार्य के स्थगित होने के बाद लिया गया है. इस कार्य को रोक दिया गया है, जिसके चलते पहले से प्रभावित ट्रेनों के फिर से संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है.
रिस्टोर रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- ट्रेन नंबर 09635, जयपुर- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई को रिस्टोर रहेगी.
- ट्रेन नंबर 09636, रेवाड़ी- जयपुर स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई को रिस्टोर रहेगी.
रिस्टोर आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- ट्रेन नंबर 51973, मथुरा- जयपुर पैसेंजर ट्रेन 13 जुलाई को मथुरा से अपने निर्धारित स्टेशन तक संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 51974, जयपुर- मथुरा पैसेंजर ट्रेन 13 जुलाई को जयपुर से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12195, आगरा फोर्ट- अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 13 जुलाई को आगरा फोर्ट से अपने निर्धारित स्टेशन तक संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12196, अजमेर- आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 13 जुलाई को अजमेर से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी.
रिस्टोर मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- ट्रेन नंबर 14322, भुज- बरेली रेलसेवा 12 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा 12 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12015, नई दिल्ली- अजमेर रेलसेवा 13 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 20964, वाराणसी- साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 12 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14661, बाडमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 13 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14853, वाराणसी सिटी- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 13 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12403, प्रयागराज- लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा 12 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग अनुसार संचालित होगी.
रेगुलेट ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 22451, बांद्रा टर्मिनस- चंडीगढ़ ट्रेन जो 10 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह पश्चिम रेलवे पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22475, हिसार- कोयंबटूर ट्रेन जो 9 जुलाई को हिसार से प्रस्थान करेगी, वह पश्चिम रेलवे पर डेढ़ घंटा रेगुलेट रहेगी.
