हरियाणा से आई बेहद दर्दनाक खबर, छोटे भाई की चिता जलाकर लौट रहे बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां केवल बाजार में एक ही घर के 2 सदस्यों की मौत से माहौल गमगीन हो गया है. एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया है. वहीं, एकाएक घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहें हैं.

Dead Body

छोटे के बाद बड़े भाई की भी मौत

मिली जानकारी के अनुसार, केवल बाजार निवासी बाबूलाल के छोटे भाई की शनिवार को मौत हो गई थी. भाई के अंतिम संस्कार के लिए बाबूलाल समेत अन्य लोग बूढ़पुर रोड़ स्थित श्मशान घाट पर आए हुए थे. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद सभी घर की तरफ लौट रहे थे. बाबूलाल दिव्यांग था और बैशाखियों के सहारे चलते हुए वह सबसे पीछे चल रहा था.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

बोलेरो गाड़ी ने मारी टक्कर

अंतिम संस्कार प्रकिया के बाद घर की तरफ लौट रहे बाबूलाल को बीच रास्ते बोलेरो गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस तरह परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत होने से परिजनों समेत आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.