खुशखबरी: निर्जला एकादशी पर खाटूश्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | श्याम बाबा की नगरी खाटूश्याम धाम (Khatushyam Dham) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने 3 दिन तक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. ये स्पेशल ट्रेनें रेवाड़ी से रींगस स्टेशन तक संचालित होगी.

Train Railways

दो स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि निर्जला एकादशी पर खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी, बड़ी एकादशी हैं. इसलिए खाटूश्याम धाम जाने वाले रेवाड़ी और नारनौल के श्रद्धालुओं के लिए दो स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है.

यह रहेगा शेड्यूल

  • कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रींगस मेला स्पेशल ट्रेन की 5 जून से शुरूआत हो चुकी है, जो 7 जून तक (3 ट्रिप) चलेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगली रात 1. 35 बजे रींगस पहुंचेगी. यह ट्रेन नारनौल में रात 12 बजे पहुंचेगी.
  • इसी तरह ट्रेन नंबर 09634, रींगस – रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 6 जून यानि आज से शुरू हो रही है. यह ट्रेन रींगस स्टेशन से रात 2.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट एवं माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.