खुशखबरी: रेवाड़ी के बावल से चंडीगढ़ के लिए दौड़ेगी रोडवेज बस, फटाफट देखें टाइमिंग

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. शहरों में जहां प्रदुषण कम करने के उद्देश्य से नई इलेक्ट्रिक एसी बसें संचालित की जा रही है तो वहीं साथ ही यात्रियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए रोडवेज बेड़े में एसी बसों को शामिल किया जा रहा है. इसके अलावा साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने एक और नई पहल करते हुए दक्षिण हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात दी है.

Haryana Roadways Bus

चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू

रोडवेज विभाग द्वारा रेवाड़ी के बावल से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू करने को मंजूरी प्रदान की गई है. कल यानि 8 जुलाई को बावल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक डॉ कृष्ण कुमार इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. क्षेत्र के लोग लंबे समय से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसपर विधायक ने गंभीरता दिखाते हुए इसे पूरा कर दिया है.

रेवाड़ी डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि 8 जुलाई से बावल से चंडीगढ़ के लिए सुबह साढ़े 4 बजे नई बस सेवा की शुरुआत हो रही है. वहीं, वापसी में चंडीगढ़ से भी यह बस साढ़े 4 बजे बावल के लिए रवाना होगी. उधर विधायक ने बताया कि खंड खोल के गांव कोलाना से जयपुर के लिए जल्द ही नई बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

वहीं, चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने पर बावल क्षेत्र के लोगों ने विधायक डॉ कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर गंभीरता दिखाई है और चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करवाने में सक्रिय भूमिका निभाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.