बिजली बचाओ और 2 लाख रुपए तक का ईनाम पाओ, जानें सरकार की इस योजना के बारे में

रेवाड़ी । देश-प्रदेश में बिजली डिमांड लगातार बढ़ रही है और बिजली बनाने के परम्परागत स्त्रोत उतनी ही तेजी से घट रहें हैं. खासतौर पर बिजली के नए-नए उपकरणों के अस्तित्व में आने के बाद तो बिजली की मांग और अधिक बढ़ने लगी है. ऐसे समय में उर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा का अधिक प्रयोग हीं एकमात्र उपाय है. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने दृष्टिगत बिजली की खपत कम करने बारे सरकारी, गैर-सरकारी व औद्योगिक और व्यवसायिक संस्थानों के लिए 2 लाख रुपए तक का उर्जा संरक्षण का पुरस्कार देने की योजना शुरू की है.

Bijli Karmi

रेवाड़ी की अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को इस योजना का फायदा उठाने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे संस्थान जिनमें एक मेगावाट से अधिक का लोड हो ,को इस योजना में सम्मिलित किया जाएगा. ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़े औद्योगिक व व्यवसायिक संस्थानों जिनमें एक मेगावाट से अधिक लोड के उपभोक्ता को पुरस्कार तौर पर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा सर्टिफिकेट एंव शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पंजीकृत एमएसएमई औद्योगिक संस्थान कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से एक मेगावाट तक है. ऐसे उपभोक्ताओं को प्रथम पुरस्कार राशि के रूप में 2 लाख रुपए तक की ईनाम राशि दी जाएगी. इसी तरह सरकारी भवन व कार्यालय जिनका कनेक्टिग लोड 30 किलो वाट से 500 किलो वाट तक है, उनको एक लाख रूपए तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इसके अलावा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में कोई नया अनुसंधान एवं विकास का उल्लेखनीय कार्य किया हुआ हो तो उसे भी 2 लाख रूपए तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2020-21 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं जो कोई भी व्यक्ति, संस्थान या औद्योगिक इकाई इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे सभी अपने नामांकन भरकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 205 में 23 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.