मानवता शर्मशार: रेवाड़ी में नाली के अंदर मिला सात माह का भ्रूण, मचा हड़कंप

रेवाड़ी । धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बा के पास बास रोड स्थित मोहल्ला हरी नगर के मोड़ के समीप एक नाली मे करीब सात महीने का एक भ्रूण मिला है. जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है.

rewari news

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना 

जैसे ही आसपास के लोगों को इस बारे में सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया. पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार कस्बा के नंदरामपुर बास रोड पर मोहल्ला हरीनगर के मोड़ पर एक नाली में करीब 7 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ मिला.

जब लोगों की नजर इस पर गई तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने भ्रूण को नाले से निकालकर अस्पताल में भिजवा दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. धारूहेड़ा थाना के जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़े -  KV Rewari Jobs: रेवाड़ी में निकली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, आप भी करें अप्लाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.