हरियाणा की माटी के एक और लाल ने देश के नाम दी शहादत, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

रेवाड़ी । हरियाणा की माटी का एक और लाल देश के नाम अपनी शहादत दे गया. रेवाड़ी जिलें के रतनथल गांव के सूबेदार शमशेर सिंह लेह लद्दाख में हुएं एक बंकर ब्लास्ट में बुरी तरह से घायल हुए थे. घायल अवस्था में सूबेदार शमशेर को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

SAHID

प्राप्त जानकारी अनुसार 2 जनवरी की रात बंकर में अचानक सिगड़ी में आग लग गई. देखते ही देखते आग इस कदर भड़क उठी कि बंकर में ब्लास्ट होने लगें. इस दौरान वहां मौजूद शमशेर सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बगैर साथियों की जान बचाने के लिए जलती सिगड़ी पर छलांग लगा दी. आग की वजह से हुएं ब्लास्ट में शमशेर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और बाद में उपचार के दौरान उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए.

वहीं सूबेदार शमशेर सिंह के शहादत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो हर कोई गमगीन हो गया. गांव के सरपंच ने कहा कि शमशेर सिंह चौहान एक सप्ताह पहले ही सूबेदार की पोस्ट पर प्रमोट हुए थे. उन्होंने बताया कि सूबेदार शमशेर सिंह तीन बहनों के इकलौते भाई थे. पूरे गांव को उनकी शहादत पर गर्व है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

सरपंच ने कहा कि शहीद शमशेर सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को हवाई रास्ते से दिल्ली पहुंचेगा. शुक्रवार सुबह सेना के वाहन में उनके पार्थिव शरीर को शहीद के पैतृक गांव रतनथल लाया जाएगा. शहादत के बाद गमगीन माहौल में शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है. शहादत की खबर से पूरे गांव में शौक का माहौल है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.