खाटूश्याम जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी से चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा से बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इस ट्रेन के संचालन से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाडी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई, 12 जुलाई, 18 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 25 और 26 जुलाई को रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात 01.35 बजे रींगस पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर संख्या 09634, रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 12 जुलाई, 13 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई, 24 जुलाई, 26 जुलाई व 28 जुलाई को रींगस से दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर शाम 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

रींगस स्टेशन से आधे घंटे की दूरी पर बाबा का मंदिर

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिरों में से एक है. यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचते हैं. ज्यादातर श्रद्धालु रेलवे मार्ग के जरिए ही रींगस रेलवे स्टेशन से खाटूश्याम मंदिर पहुंचते हैं. इस स्टेशन से मंदिर लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आप ऑटो- रिक्शा लेकर मात्र 30 मिनट में मंदिर पहुंच सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.