हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर, इस महीने से शुरू होगा चीनी मिलों में गन्ना पेराई का काम

रेवाड़ी | हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मौजूदा BJP-JJP गठबंधन सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि सूबे की चीनी मिलों में गन्ना पिराई का काम नवंबर महीने में शुरू हो जाएगा. पेराई से पहले सभी मिलों को दुरुस्त किया जा रहा है. इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं.

kisan 3

मोबाइल पर आएगा SMS

सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस बार गन्ना लेकर मिलों में पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. मिल में गन्ना लाने के लिए किसान के मोबाइल पर SMS भेजकर सूचना दी जाएगी. किसानों को अब पहले की तरह अपनी बारी के लिए दो- तीन दिन का इंतजार नहीं करना होगा और दो घंटे में ही काम खत्म कर घर लौट जाएगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

महिला आरक्षण बिल ऐतिहासिक

बता दें कि हरियाणा के सहकारिता ए‌वं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. बनवारी लाल बावल स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहें थे और इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आमजन की समस्या के समाधान करने के आदेश दिए. इसके साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.