रेवाड़ी: शादी से लौट कर वापस आ रहा था परिवार, इस तरह हादसे में गई 3 की जान

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी में कोसली- कनीना मार्ग पर शनिवार रात करीब 12 बजे दो कारों की आमने- सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल रेवाड़ी भिजवाया.

Dead Body

शादी से लौट कर आ रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कोसली थाना क्षेत्र के रतनथल गांव निवासी कनीना के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. रात करीब 12 बजे टोल प्लाजा के पास गुजरवास में सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

तीन लोग मृत घोषित

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद कोसली पुलिस व आसपास के गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए. पुलिस ने सभी को कार से निकालकर सिविल अस्पताल रेवाड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.