रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जानकारी देते हुए कहा है कि रेवाड़ी- नारनौल स्टेशन के बीच इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा जिसके चलते एक महीने तक 8 ट्रेनें रद्द रहेगी जबकि कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा. 1 अगस्त यानी आज से शुरू हो रहे इस कार्य के चलते इस रूट पर ट्रेन सेवाएं काफी प्रभावित रहेगी.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 19619, फुलेरा- रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 1- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19622, रेवाड़ी- फुलेरा एक्सप्रेस रेलसेवा 2- 28 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14705, भिवानी- ढेहर का बालाजी 20- 27 अगस्त तक तथा ट्रेन नंबर 14706, ढेहर का बालाजी जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस 20- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19620, रेवाड़ी- फुलेरा ट्रेन 20- 27 अगस्त तक तथा ट्रेन नंबर 19621, फुलेरा से रेवाड़ी एक्सप्रेस 20- 27 अगस्त तक 8 ट्रिप रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19617, मदार- रेवाड़ी एक्सप्रेस भी 20- 27 अगस्त तक 8 ट्रिप तथा ट्रेन नंबर 19618, बीस से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से संचालित ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली- जैसलमेर ट्रेन 1 से 27 अगस्त तक अपने निर्धारित रूट रेवाड़ी- रिंग्स- फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी- अलवर- जयपुर- फुलेरा मार्ग से चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 14088, फुलेरा- रिंग्स- रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा- जयपुर- अलवर- रेवाड़ी होकर गुजरेगी.
ट्रेन नंबर 14087/ 88, रुणिचा एक्सप्रेस तथा ट्रेन नंबर 22452, चंडीगढ़ बांद्रा टर्मिनल रेल सेवा 3 अगस्त, 6 अगस्त, 10 अगस्त, 13 अगस्त, 17 अगस्त, 20 व 27 अगस्त को चंडीगढ़ से अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- रिंग्स- फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी- अलवर- जयपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ेगी.
नियमित संचालित होने वाली ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रिंग्स- रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 1, 2, 4, 8, 9, 14, 15 व 16 अगस्त को चलेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर 11.39 बजे नारनौल और 01.35 बजे रिंग्स स्टेशन पर पहुंचेंगी.
- ट्रेन नंबर 09634, रिंग्स- रेवाड़ी– रिंग्स स्पेशल रेल सेवा 2, 3, 5, 9, 10, 15, 16 व 17 अगस्त को चलेगी. यह ट्रेन रिंग्स से सुबह 02. 20 बजे रवाना होकर सुबह 03. 55 बजे नारनौल पहुंचेगी.
- जयपुर- भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन संख्या नंबर 09733, 2 अगस्त, 3, 5, 9, 10, 15, 16 व 17 अगस्त को जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर सवा 8 बजे रिंग्स और सवा 10 बजे नारनौल पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 09734, भिवानी से शाम को 04.05 बजे रवाना होकर शाम सवा 6 बजे रेवाड़ी, 07.19 बजे नारनौल और रात 09.10 बजे रिंग्स स्टेशन पर पहुंचेंगी.
