भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन, 17 मार्च को होगी परीक्षा

रोहतक | भारतीय वायु सेना की तरफ से अग्निवीर वायु प्रवेश 01/ 2025 भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष एवं महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है. सभी उम्मीदवार  17 जनवरी से 6 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते है. इसके बाद, 17 मार्च से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. पात्र उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल www.aganivayu.cdac.in पर लॉगिन कर सकते हैं.

Indian Army

रोहतक के डीसी अजय कुमार ने जानकारी कि उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना चाहिए.

होनी चाहिए ये योग्यता

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को 550 रुपए प्लस जीएसटी फीस के रूप में चुकाने होंगे. डीसी ने बताया कि विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय/ राज्य/ सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/ 10+2 समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त, केंद्रीय/ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रोनिक्स/ ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रूमेंटेश टेक्नोलॉजी/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के पास होना आवश्यक है.

अगर अंग्रेजी कोर्स में विषय नहीं है या गैर- व्यावसायिक विषय के साथ 2 वर्षीय व्यवसायिक पाठयक्रम उतीर्ण होना चाहिए. केंद्रीय/ राज्य सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिक विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयों के अतिरिक्त उम्मीदवारों ने केंद्रीय/ राज्य सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम (विषय) में इंटरमीडिएट (12वीं) समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है या गैर- व्यावसायिक विषय के साथ 2 वर्षीय व्यवसायिक पाठ्यक्रम में पास होने चाहिए.

550+ GST देनी होगी फीस 

आवेदक केंद्रीय/ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत अंक या इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन में यदि अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं होना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को 550 रुपए प्लस जीएसटी फीस के रूप में अदा करने होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.