सरकारी नौकरी से लेकर शिक्षा तक पर उठे सवाल, अंकित भारद्वाज ने हरियाणा सरकार को घेरा

रोहतक | रोजगार के मुद्दे को लेकर CJP के ईस्ट कोऑर्डिनेटर अंकित भारद्वाज ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने को लेकर गंभीर नहीं है. उनके मुताबिक HKRN के तहत भी युवाओं का शोषण हो रहा है, जिससे बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ रही है. अंकित भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा के युवा HPSC की परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाते, जबकि यही युवा UPSC में टॉप कर रहे हैं.

Job Exam Student Collage

उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया. उनका आरोप है कि हरियाणा की सरकारी नौकरियों में बाहरी युवाओं को ज्यादा अवसर मिल रहा है, जबकि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

स्किल पर करना होगा फोकस

अंकित भारद्वाज ने युवाओं से केवल सरकारी नौकरी के भरोसे नहीं रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी स्किल विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए. अगर उनके पास बेहतर कौशल होगा तो निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर CJP हर स्तर पर आंदोलन करेगी. जल्द ही, ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने की बात भी कही.

यह भी पढ़े -  हरियाणवी फिल्म ‘रेत का घेरा’ में दिखेगा मानसिक द्वंद्व, SUPVA छात्रों ने संभाली कहानी से एडिटिंग तक कमान

उठाए सवाल

उन्होंने New Education Policy को लेकर भी सरकार को घेरा. भारद्वाज ने कहा कि यह पॉलिसी करीब दो साल से लागू है, लेकिन इसका युवाओं को अपेक्षित फायदा नहीं मिल रहा. शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि पॉलिसी ऐसी होनी चाहिए, जिससे पढ़ाई के साथ युवाओं को रोजगार के लिए भी तैयार किया जा सके. अंकित भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा में सरकारी विभागों के साथ स्कूलों में भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं. शिक्षकों के पद रिक्त होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है. उनका कहना है कि अगर समय पर भर्तियां की जाएं तो बेरोजगारी कम करने में मदद मिल सकती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.