रोहतक डिपो को मिली नए लुक वाली बसें, मंगलवार से रूट पर दौड़ती आएगी नजर

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले में बदले डिजाइन के साथ नए लुक में 2 बसें पहुंच गई है. जैसा कि पहले ही अनुमान जताया जा रहा था कि नई बसें आकार में सामान्य बसों की तुलना में बड़ी होगी क्योंकि इन बसों में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए 52 की बजाय 59 सीटें दी गई है. अब इन नई बसों की पासिंग का इंतजार हो रहा है.

roadways

सोमवार को इन बसों की पासिंग का इंतजार है और इसके बाद मंगलवार से इन बसों को रूट पर उतारने की तैयारियां तेज हो गई है. परिवहन विभाग का कहना है कि इन बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा. बता दें कि हरियाणा परिवहन विभाग रोड़वेज के बेड़े में नई बसें शामिल कर रहा है. इसलिए प्रत्येक जिलें में नए लुक वाली बसें पहुंच रही है.

इन बसों को गुरुग्राम में तैयार किया जा रहा है. रोहतक जिले को 8 बसें मिलनी है जिनमें से 2 बसें रोहतक पहुंच चुकी है तथा दो बसें गुरुग्राम में तैयार खड़ी हैं. इन दोनों बसों की कागजी कार्रवाई आखिरी चरण में है और उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक दोनों बसें रोहतक डिपो में पहुंच जाएगी. बाकी बची बसों को भी बहुत जल्द रोहतक रोड़वेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

हरियाणा रोड़वेज वर्कशॉप, रोहतक के मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि दो नई बसें शामिल होने के बाद रोहतक डिपो में बसों की संख्या का आंकड़ा 194 हो गया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को इन बसों की पासिंग संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और मंगलवार से इन बसों को रूट पर उतारा जाएगा. नई बसों का डिजाइन इस हिसाब से तैयार किया गया है कि लोगों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. इन बसों में पहले की बसों के मुकाबले अधिक सीटें दी गई है

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.