डेरा प्रमुख राम रहीम का जेल से आया पत्र, कोरोना व नशे से बचने का दिया संदेश

सिरसा | डेरा सच्चा सौदा सिरसा के हिसार जोन की ओर से रविवार को हिसार सेक्टर 1-4 में नाम चर्चा का आयोजन किया गया. नाम चर्चा में शाह सतनाम महाराज का 104वां अवतरण मास मनाया गया. कार्यक्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा जेल से अपने अनुयायियों को लिखे गए पत्र को पढ़कर सुनाया गया. पत्र में डेरा मुखी ने लिखा है कि हम गुरु थे हम गुरु हैं और हम ही गुरु एमएसजी रहेंगे. कोई आपसे कुछ भी कहे किसी की बातों में ना आएं.

ram rahim 2

 

कोरोना व नशे से बचने का दिया संदेश

पत्र में उन्होंने कोरोना से बचने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया. इसमें उन्होंने लिखा कि कोरोना फिर सिर उठा रहा है इसलिए आप सभी सतर्क रहें. मास्क जरूर लगाएं. नींबू, संतरा, मौसमी, आंवला और पनीर का प्रयोग करें. इस दौरान डेरा प्रेमियों ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अखिल भारतीय नशामुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया.

इसके अलावा, गुरमीत राम रहीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन के निधन पर शोक व्यक्त किया. दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक जोन स्तरीय नाम चर्चा कार्यक्रम चला. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रायपुर रोड व सेक्टर 1-4 की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान डेरा के विशेष सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था संभाली.

मेयर ने बांटे गर्म कपड़े

नाम चर्चा कार्यक्रम में नगर निगम महापौर गौतम सरदाना विशेष रूप से उपस्थित रहे. मेयर ने डेरा प्रेमियों के साथ मिलकर 250 जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे. महापौर ने पंडाल में आम श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया. मेयर ने कहा कि डेरा पहले भी नशे के खिलाफ अभियान चलाता रहा है. डेरा के अनुयायियों का नए साल पर हिसार में पहला सत्संग होता है. पिछली बार राम रहीम के अनुयायियों ने उस समय यह सत्संग किया था.

अवतार माह की हुई शुरुआत

सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने अपने चाहने वालों को हैप्पी बर्थडे कार्ड भेजना शुरू कर दिया है. सिरसा पोस्ट ऑफिस के बाहर पिछले दो दिनों से प्रेमी युगलों की कतार लगी हुई है. डेरा सच्चा सौदा सिरसा के दूसरे गुरु गद्दीनशीन शाह सतनाम का जन्मदिन 25 जनवरी को पड़ता है इसलिए जनवरी से अवतार माह की शुरुआत हो रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.