हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग, INLD ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

सिरसा | हरियाणा की सिरसा विधानसभा (Haryana Vidhansabha Chunav) सीट पर एक नया नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है. इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) ने इस सीट पर दोबारा नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग की है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) को लिखे पत्र में इनेलो ने कहा है कि सिरसा विधानसभा में कल यानि 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है जबकि नामांकन वापसी का समय दोपहर 3 बजे का था.

INLO

चुनाव चिन्ह आवंटन में बड़ी ग़लती

इनेलो ने ECI को लिखे पत्र में कहा है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले चुनाव चिह्न नियमानुसार बांटे नहीं जा सकते हैं, मगर सिरसा में निर्वाचन अधिकारी ने समय से पहले चुनाव चिह्न आवंटित कर घोर गलती की है.

चुनावी नतीजे प्रभावित होने की आंशका

इस तरह की बड़ी ग़लती चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती हैं. गंभीर उल्लंघन को देखते हुए इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सिरसा विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द करवाने और नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग करता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.