सिरसा के साहिल का कमाल, 7135 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट

सिरसा | किसी भी पर्वतारोही के लिए सबसे बड़ा सपना होता है विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चोटी पर अपने देश का तिरंगा फहराना. ऐसा ही कुछ सपना सिरसा के साहिल का है लेकिन इस बड़े सपने को पाने के लिए साहिल लगातार अलग-अलग पर्वत चोटियों को फतह कर रहे हैं. साहिल ने 7135 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर कमाल कर दिया है.

sirsa sahil

हरियाणा सिरसा के 21 वर्षीय पर्वतारोही साहिल ने 7135 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने पर्वतरोही लाहौल स्पीति की चोटी पर तिरंगा फहराया है.‌ इतनी ऊंची चोटी को फतह करने में साहिल के सामने कई बाधाएं आई लेकिन उन्होंने चोटी के शीर्ष पर पहुंच कर ही माना. साहिल ने बताया कि ऊंची चोटी पर तापमान बहुत कम है. यहां पर माइनस 6 डिग्री तापमान व मुश्किल का सफर है. कठिन परिस्थितियों में गुजरना पड़ता है. इसके बाद भी मन में जो सपना सोचा है, उसे हर हालत में पूरा करना है.

कई मुश्किलें आई सामने

7135 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ने के बाद साहिल ने इस दौरान आई बाधाओं के बारे में भी बताएं. साहिल बताते हैं कि चोटी पर पहुंचने से पहले उनका पैर बर्फ में बुरी तरह फंस गया. जिस कारण करीब आधे घंटे तक वहीं पर फंसे रह गए. लंबे इंतजार के बाद पीछे से आ रही दूसरी पर्वतारोही टोली ने उन्हें वहां से निकाला जिसके बाद उन्होंने चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया.

2023 तक माउंट एवरेस्ट तिरंगा फहराने का लक्ष्य

साहिल इस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंध खेल संस्थान से पर्वतारोही की तैयारी करते हैं. तैयारी के साथ साथ साहिल दो बार मांडट फ्रेंडशिप पिक फतह कर चुके हैं. साहिल ने बताया कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य 2023 तक विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!