खुशखबरी: सोनीपत जिले में बनेंगे 3 नए बस स्टैंड, देखें किन जगहों पर होगा निर्माण

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में सार्वजनिक परिवहन का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. यहां सोनीपत शहर और गन्नौर में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो चुकी है और खरखौदा के पुराने बस अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

Haryana Roadways Bus

सोनीपत शहर को मिलेगा नया बस अड्डा

शहर को जल्द ही नए बस स्टैंड की सौगात मिलेगी. जाट जोशी गांव की करीब साढ़े 9 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस बस स्टैंड के लिए जगह को फाइनल कर अप्रूवल भी मिल चुका है. शुरूआती चरण में डिमस कंपनी द्वारा इस बस स्टैंड के लेआउट प्लान को तैयार किया जाएगा और उसके बाद अधिकारियों से विचार-विमर्श कर फाइनल लेआउट तैयार करते हुए निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

गन्नौर को मिलेगा नए बस स्टैंड का तोहफा

गन्नौर बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग PWD द्वारा कंडम घोषित किए जाने के बाद उसे गिराकर जमींदोज कर दिया गया है. अब गन्नौर के नए बस स्टैंड के लिए लेआउट प्लान तैयार करवाया जा रहा है. जिसके बाद योजना को अंतिम रूप देते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखाई जाएगी. बता दें कि गन्नौर में अंतराष्ट्रीय बागवानी मंडी का निर्माण प्रस्तावित है. ऐसे में भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना को देखते हुए इस बस स्टैंड को हाईटेक बनाने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़े -  Samagra Shiksha Vibhag Sonipat Jobs: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में निकली शिक्षा स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन

दोनों बस अड्डों का डिजाइन यात्रियों और कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा. इसमें वातानुकूलित वेटिंग रूम, आधुनिक शौचालय, फूड कोर्ट, पीने का साफ पानी, टिकट काउंटर और प्रशासनिक सुविधाओं से लैस होगा ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके.

29 लाख से होगा नवीनीकरण

PWD द्वारा खरखौदा बस स्टैंड के नवीनीकरण के लिए 29 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है. इसके तहत, यहां टायलेट ब्लॉक, बस स्टैंड की छत और कई जगहों पर क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत कराई जाएगी. इसके साथ ही, यात्रियों को अच्छे सफर का अनुभव कराने के लिए लिए कई अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.