घर पर समय नहीं दे रहा था पति, पत्नी ने पीछा किया तो सामने आई होश उड़ा देने वाली सच्चाई

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां मुरथल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में रहने वाले एक शख्स ने दो विवाह कर लिए और अपनी पहली पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी. वह एक पत्नी को मुरथल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में रखें हुए था और दूसरी पत्नी को सोनीपत स्थित फ्लैट में रखें हुए था. दोनों पत्नियों से शख्स को बच्चे भी हैं. शक होने पर जब पहली पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ा तो शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.

COUPLE POLICE PROTECTION

मुरथल स्थित बिल्डर कंपनी के फ्लैट में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करते हुए एसपी को बताया कि रविन्द्र के साथ उसका विवाह वर्ष 2004 में हुआ था. दोनों की एक आठ साल की बेटी भी है. हम दोनों के संबंध बिल्कुल ठीक-ठाक थे लेकिन कुछ समय से पति घर पर कम समय व्यतीत कर रहा था और अक्सर जरुरी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर रहने लग गया था.

शक होने पर जब उसने अपने पति का पीछा किया तो सच्चाई सामने आई कि सोनीपत के एक सेक्टर में उसके पति ने दूसरा घर बसा रखा है. वह एक महिला के साथ रह रहा है और दोनों के दो बच्चे भी हैं. शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ रही बच्ची के पिता का नाम भी रविन्द्र ही लिखा हुआ था.

जब उसने पूरे मामले को लेकर पति से सवाल-जवाब किए तो पहले तो वह साफ इंकार करने लगा लेकिन जब उसके सामने सबूतों के साथ बातचीत की गई तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा. महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें अपने पति से जान का खतरा है. एसपी के आदेश पर मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.