खरखौदा हल्के में बहेगी विकास की गंगा, CM सैनी ने करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट्स का दिया तोहफा

सोनीपत | हरियाणा के CM नायब सैनी रविवार को सोनीपत दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विकास रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, स्थानीय बीजेपी विधायक पवन खरखौदा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

CM Nayab Singh Saini

रफ्तार पकड़ेगा खरखौदा का विकास

विकास रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि खरखौदा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. खरखौदा IMT में मारूति प्लांट शुरू होने के बाद क्षेत्र में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकास को और गति देने के लिए खरखौदा में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खरखौदा कारोबारियों और निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है. यहां IMT में मारूति सुजुकी द्वारा 18 हजार करोड़ रुपए के निवेश से एक अल्ट्रा मेगा ऑटो उद्योग परियोजना स्थापित की जा रही है. सुजुकी मोटरसाइकिल द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से उद्योग लगाया जा रहा है.

खरखौदा विधानसभा को कई बड़ी सौगातें

  • 1.10 करोड़ की लागत से गांव सोहंटी और थाना कलां में उप-स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास.
  • खरखौदा शहर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा.
  • खरखौदा शहर में थाना चौक व दिल्ली चौक का सौंदर्यकरण, मुख्य पार्क के लिए 8 करोड़ तथा स्टेडियम के जीर्णोद्वार के लिए साढ़े 3 करोड रुपये देने की घोषणा.
  • शहर में कूड़े के निपटान के लिए 8.37 करोड़ की लागत से प्लांट लगाया जायेगा.
  • खरखौदा शहर को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात.
  • शहर में पीने के पानी के लिए 26.46 करोड़ की परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी होगी.
  • रेस्ट हाउस व मल्टीस्टोरी पार्किंग की सौगात.
  • खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में PWD की 45 किलोमीटर लंबाई की 9 सडक़ों पर 28.30 करोड रूपए खर्च होंगे. इसी प्रकार 35 किलोमीटर लंबाई की 6 सडक़ों की मरम्मत करवाई जाएगी.
  • 25 किलोमीटर के रास्तों को पक्का करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.