दिल्ली ISBT से सोनीपत के बीच शुरू हुई इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा, फटाफट चेक करें टाइमिंग व स्टॉपेज

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सोनीपत के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) ने सोनीपत तक 3 नई इलेक्ट्रिक एसी बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है. इन बसों में यात्रियों को 50 किलोमीटर का यह सफर तय करने के लिए 67 रुपए किराया देना होगा, जबकि सामान्य बसों में किराया 45 रूपए देना पड़ता है.

Electric Bus

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने वीरवार को महाराणा प्रताप अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) दिल्ली से सोनीपत के लिए नई इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से सोनीपत रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत पहुंचेगी और उन्हें बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा.

यह रहेगा शेड्यूल

दिल्ली ISBT से सोनीपत के लिए: सुबह 04.45 बजे पहली बस रवाना होगी. इसके बाद अगली बस सुबह सवा 5 बजे और फिर 05.45 बजे रवाना होगी. इसी तरह शाम को 04.45 बजे पहली बस, सवा 5 बजे दूसरी ओर 05.45 बजे आखिरी बस रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

सोनीपत से दिल्ली ISBT के लिए: सुबह 07.10 बजे पहली बस, 07.25 बजे दूसरी और आखिरी बस 08.10 बजे रवाना होगी. इसी तरह शाम को साढ़े 7 बजे पहली बस, 8 बजे दूसरी और साढ़े 8 बजे आखिरी बस रवाना होगी.

इन जगहों पर करेगी ठहराव

दिल्ली ISBT से सोनीपत के बीच आवागमन करने वाली ये इलेक्ट्रिक बसें बीच रास्ते जीटीबी नगर, आजादपुर टर्मिनल, जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन, मुकरबा चौक, अलीपुर, कुंडली-सिंघु बॉर्डर, इंडस्ट्रियल एरिया कुंडली, टीडीआई सिटी, रसोई, नांगल कलां मोड़, बीसवां मील, राई, बहालगढ़, जाट जोशी और फाजिलपुर होते हुए सोनीपत पहुंचेगी. सोनीपत बस स्टैंड से भी 5 इलेक्ट्रिक एसी बसें कुंडली बार्डर तक संचालित की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.