सोनीपत में शादी के दौरान गीतों को लेकर कहासुनी में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

सोनीपत । दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में एक शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है जिससे हड़कंप मचा हुआ है. सोनीपत के गोपालपुर में एक शादी के प्रोग्राम में उस समय भंग पड़ गया जब संगीत कार्यक्रम में देरी से आने को लेकर एक महिला को टोक दिया गया और उसने घर जाकर अपने बेटे को ये बात बताई. आवेश में आकर महिला के बेटे ने संगीत कार्यक्रम में देरी से आने पर टोकने वाली महिला के दो बेटों व पड़ोस की एक लड़की को गोली मार दी. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और घायल संदीप की शिक़ायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

sonipat firing news

गोपालपुर निवासी संदीप का कहना है कि उनके चाचा के घर रविवार को शादी है. इसलिए शुक्रवार को उन्होंने बान (परिवार व पड़ोस के लिए खाने व महिला संगीत का आयोजन) दिया था. इस दौरान जब पड़ोस की एक महिला कैलाश देरी से आई तो उसकी मां ने उसे देरी से आने को लेकर टोक दिया जिससे वह उस बात को लेकर नाराज हो गई और वापिस अपने घर चली गई.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

संदीप का कहना है कि कुछ देर बाद महिला अपने बेटे रवि को लेकर वहां आ गई . वहां आते ही रवि गाली गलौज करने लगा. ऐसे में जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. इनमें से एक गोली उसे गर्दन के पास से छुकर निकल गई, जबकि उसके भाई के पैर में गोली लगने के साथ ही पड़ोस से संगीत कार्यक्रम में आई एक लड़की के पैर में जा लगी. अफरातफरी के माहौल के बीच रवि वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया. जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पुलिस ने संदीप के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.