गोहाना- सोनीपत रोड को मिलेगा नया और आकर्षक लुक, दिव्य नगर योजना से खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद

सोनीपत | हरियाणा के गोहाना शहर से सोनीपत जाने वाली सड़क बहुत जल्द एक नए रूप में नजर आएगी. इसी कड़ी में शहर की इस सड़क मार्ग की सुंदरता बढ़ाने के लिए नई सब्जी मंडी से भगवान परशुराम चौक तक के डिवाइडर को नया रूप दिया जाएगा. नगर परिषद यह काम दिव्य नगर योजना के तहत करेगी, जिसमें सड़क के बीच में बने डिवाइडर का सौंदर्यकरण, डेकोरेटिव लाइटें लगाना और पेड़ लगाना शामिल है. काम पूरा होने पर नगर परिषद की सीमा पर संत कबीर का भव्य गेट बनाया जाएगा.

Sadak Road

पौधे लगाकर बढ़ाई जाएगी हरियाली

नगर परिषद ने पहले से लगी पुरानी ग्रिल को हटाकर नए सिरे से काम शुरू कर दिया है. ग्रिल हटाने के बाद एक मजबूत और सुंदर नया कंक्रीट डिवाइडर बनाया जाएगा.शहर के विकास और सौंदर्यकरण के लिए सड़कों के बीच में डिवाइडर बनाए गए है. जो यातायात को व्यवस्थित करने और शहर को एक नया रूप देने का काम कर रहा है. खासकर मुख्य सड़को और नए विकसित हो रहे क्षेत्रों में, जिससे यातायात सुगम हो और शहर की पहचान मजबूत हो सके. इसके अलावा, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के पौधे लगाए जाएंगे.

संत कबीर का भव्य गेट

नगर परिषद इस रोड के किनारे अपनी सीमा पर एक संत कबीर गेट भी बनाएगी. संत कबीर गेट बनने से इलाके की सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी. यह गेट शहर में आने वाले विजिटर्स के लिए एक अलग लैंडमार्क बनेगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह की घोषणा के बनाया गया था. परिषद ने पहले सोनीपत रोड के किनारे ड्रेनेज ड्रेन को बंद करके पाइपलाइन बिछाई थी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.