सोनीपत जिले में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, 2 प्रमुख सड़क मार्गों की बढ़ेगी चौड़ाई

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले से सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां PWD द्वारा खेवड़ा से जीटी रोड (NH- 44) और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग (334B) की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही, रोहतक रोड स्थित नए रेलवे ओवरब्रिज पर मजबूती के लिए मास्टिक लेयर बिछाई जाएगी. तीनों प्रोजेक्ट्स पर 19.80 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

Road Sadak

सोनीपत में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी

PWD द्वारा इन तीनों प्रोजेक्ट्स की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय पत्र भेजा गया है और मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलते ही धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा. पीडब्ल्यूडी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए NH- 334B फ्लाईओवर से बहालगढ़ तक पुराने NH- 334B तक सड़क मार्ग के हिस्से की चौड़ाई बढ़ाकर 18 फीट की जाएगी. वर्तमान में यह सड़क 7 से 14 मीटर तक चौड़ी हैं.

खेवड़ा से जीटी रोड तक सड़क मार्ग के हिस्से की चौड़ाई 7 फीट से बढ़ाकर 10 फीट की जाएगी. राई के गांव पलड़ी से रोहट तक जर्जर सड़क को दुरुस्त कर दिशा संकेतक लगाकर मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे वाहन चालकों का सफर आसान बनेगा. दोनों सड़क मार्गों की चौड़ाई बढ़ने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी जिससे लोगों का सफर सुरक्षित हो जाएगा.

बिछेगी मास्टिक लेयर

रोहतक रोड पर स्थित नए रेलवे ओवरब्रिज पर मास्टिक लेयर बिछाई जाएगी. इससे ओवरब्रिज को मजबूती मिलेगी. इस ओवरब्रिज से हर रोज 10 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन रहता है. ऐसे में यह कार्य बेहद जरूरी माना जा रहा था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.