सोनीपत से बहादुरगढ़ का सफर होगा आसान, 12 करोड़ से चकाचक बनेगी यह सड़क

सोनीपत | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 4 स्थित खेल स्टेडियम से गांव जठेड़ी होते हुए बहादुरगढ़ रोड तक जाने वाली खस्ताहाल सड़क को फिर से चकाचक किया जाएगा. इसके लिए सोनीपत मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (SMDA) ने नई लेयर बिछाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है.

Road

सुरक्षित होगा आमजन का सफर

जर्जर हालत में पहुंच चुकी साढ़े 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर तारकोल की नई लेयर बिछाई जाएगी, जिसके बाद लोगों का सफर आसान व सुरक्षित हो जाएगा. 60 मीटर चौड़ी इस टू- लेन सड़क के दुरस्त होने से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रफ्तार पकड़ेगी और लोगों को हिचकोले खाते सफर से छुटकारा मिलेगा. सोनीपत- बहालगढ़ रोड की बात करें तो वर्तमान में यहां लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते बहालगढ़ चौक पर जाम लगना एक गंभीर समस्या बन चुकी है. ऐसे में इस सड़क मार्ग के दुरस्त होने के बाद वैकल्पिक मार्ग के रूप में इसका उपयोग और ज्यादा बढ़ जाएगा और बहालगढ़ रोड से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

KMP की डगर होगी आसान

यह सड़क मार्ग सेक्टर-4, 5, 6, 14, 15 के साथ- साथ आसपास कॉलोनियों और गांव जठेड़ी, राठधना आदि के लोगों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. ऐसे में इस सड़क मार्ग के चकाचक होने से लोगों को बहादुरगढ़ पहुंचने के लिए राठधाना या जीटी रोड तक चक्कर लगाने की समस्या से निजात मिलेगी. साथ ही, यह सड़क राठधाना से राई बाईपास को जोड़ने के कारण कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे जाने वालों के लिए भी सुगम हो जाएगी.

सेक्टर- 4 से बहादुरगढ़ रोड तक सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के लिए 12 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है. टेंडर जारी होने के बाद बहुत जल्द सड़क मार्ग को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, SMDA, सोनीपत

यह भी पढ़े -  सोनीपत से हरिद्वार के लिए शुरू हुई सीधी AC बस, जानें किराया और पूरा टाइम टेबल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.