खरखौदा IMT का होगा विस्तार, इन गांवों के लोगों की हुई मौज; 10 करोड़ रुपए तक पहुंचा जमीन का रेट

सोनीपत | हरियाणा में औद्योगिक विस्तार से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि HSIIDC ने खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (IMT) के दूसरे चरण की विस्तार की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. पहले चरण में इसके लिए जमीन मूल्यांकन कार्य को पूरा किया जाएगा. इसके बाद, आईएमटी का विस्तार झज्जर की ओर किया जायेगा, जिसके लिए किसानों की जमीन को चिह्नित किया जाएगा.

plot

एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

बताया जा रहा है कि IMT विकसित करने के लिए 5800 एकड़ जमीन पर काम शुरू होगा. HSIIDC की ओर से जो योजना बनाई गई है, उसके हिसाब से IMT को विस्तार देने के लिए जमीन का चयन इस प्रकार किया जाएगा, जिससे कि KMP एक्सप्रेसवे को क्रॉस न करना पड़े. इसे दिल्ली- जम्मू- कटरा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी.

इसका फायदा यह मिलेगा कि भविष्य में यहां स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों को दोनों एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. इससे कच्चा माल लाना और तैयार उत्पादों को बाहर भेजना आसान हो जाएगा. इन दोनों एक्सप्रेसवे के जरिए एक तरफ दिल्ली और दूसरी तरफ पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर तक सीधी पहुंच का लाभ मिलेगा.

करोड़ों रुपए पहुंचा जमीन का रेट

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के पांचों गांवों की जमीन पर IMT का विस्तार होगा. झज्जर जिले के छह गांवों में 3,625 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है और सोनीपत जिले के 5 गांवों की 2,175 एकड़ जमीन को शामिल किया गया है. IMT के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू होते ही इन इलाकों में जमीन के भाव आसमान छूने लगे हैं. यहां आसपास के गांवों में जमीन का रेट 8 से 10 करोड़ रुपए प्रति एकड़ तक पहुंच गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.