आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा सोनीपत का नया बस अड्डा, दिल्ली- UP व चंडीगढ़ की यात्रा होगी आसान

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में नवनिर्मित बस स्टैंड से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. गांव जाट जोशी में बनने वाला यह नया बस अड्डा सिर्फ एक बिल्डिंग ही नहीं बल्कि एक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जाएगा जहां तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. वर्तमान में शहर के बीचोंबीच स्थित बस स्टैंड पर अवैध पार्किंग और ई- रिक्शा के चलते होने वाली भारी परेशानी से सबक लेते हुए विभाग ने नए प्रोजेक्ट में अंडरग्राउंड पार्किंग का मास्टर प्लान तैयार किया है.

Webp.net compress image 6

रोडवेज विभाग द्वारा नए बस अड्डा परिसर में वाहनों के व्यवस्थित रूप से ठहराव के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग का एक औपचारिक प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है. विभाग की योजना है कि यात्रियों के निजी वाहनों और स्टाफ वाहनों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था हो ताकि ऊपरी हिस्से को बसों की आवाजाही के लिए सुरक्षित रखा जा सके. यदि मुख्यालय इस प्रस्ताव पर मुहर लगाता है तो निर्माण के नक्शे में इसे शामिल कर लिया जाएगा.

सोनीपत का नया बस अड्डा

गांव जाट जोशी में साढ़े 9 एकड़ भूमि पर बनने वाला नया बस अड्डा सोनीपत जिले के विकास का नया अध्याय लिखेगा. GT रोड के समीप होने के चलते इसका सीधा लाभ दिल्ली, UP और चंडीगढ़ आवागमन करने वाले यात्रियों को मिलेगा.

पुराने से चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

नया बस अड्डा शुरू होने के बाद पुराने बस स्टैंड से सिटी बसों की गतिविधियों को चालू किया जाएगा. इसे सिटी बस सेंटर के रूप में तब्दील कर यहां से सोनीपत दिल्ली- सीमा के बीच आवागमन करने वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा. कार्यशाला के शिफ्ट होते ही यहां आधुनिक ई- चार्जिंग केंद्र स्थापित किया जाएगा. शहर के भीतर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाए रखने के लिए यह केंद्र एक फीडर स्टेशन के रूप में काम करेगा.

मौजूदा बस अड्डे के प्रवेश द्वार से अतिक्रमण हटाने के लिए अलग से कर्मचारियों को तैनात करना पड़ता है. नए बस स्टैंड को इन तमाम खामियों से मुक्त करने के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग का सुझाव मुख्यालय भेजा गया है. वहां से मंजूरी मिलते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा. नए बस स्टैंड पर यात्रियों को तमाम आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा- संजय कुमार, जीएम, सोनीपत रोडवेज डिपो

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.