गोहाना में रिटायर फौजी ने पहले पत्नी और फिर खुद को मारी गोली, मौत

सोनीपत । गोहाना के गांव मदीना में सेना से रिटायर्ड एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

Police Photo
रिटायर्ड शख्स का नाम जयबीर है और वह रिटायरमेंट के बाद रेलवे विभाग में गोहाना रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतक जयबीर की उम्र 42 साल थी और पत्नी मुकेश की उम्र 40 साल बताई जा रही है.

मृतक जयबीर की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था मैं जयबीर अपनी बीवी से बहुत प्यार करता हूं, वह बहुत अच्छी है , इसलिए उसे भी अपने साथ लेकर जा रहा हूं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.