सोनीपत के गोहाना में इस सड़क मार्ग की बदलेगी तस्वीर, चकाचक रोड और खूबसूरती का दिखेगा संगम

सोनीपत | हरियाणा के गोहाना- सोनीपत रोड की तस्वीर बदलने वाली है. बता दें कि नगर परिषद द्वारा सड़क सुधार, नई ड्रेनेज व्यवस्था और सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा. इससे लोगों को वर्षों से खुले पड़े नालों और जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा. इसके तहत परशुराम चौक से नई सब्जी मंडी तक खुले नालो को बंद करके पाइप लाइनों से निकासी की व्यवस्था की जाएगी.

Road Sadak

इससे बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी. फिलहाल एक तरफ के नाले को बंद कर दिया गया है और दूसरी तरफ अब काम शुरू कर दिया गया है.

सोनीपत में राहगीरों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता

इस परियोजना के तहत, सोनीपत रोड पर नालों को बंद करके उनकी जगह सड़क के दोनों तरफ किनारों पर कंक्रीट के पाइपों की लाइनें बिछाई जाएगी. इसके साथ ही बीच- बीच में चैंबर भी लगाए जाएंगे. इससे साफ- सफाई और रखरखाव में मदद मिलेगी. नालों के बंद होने से दोनों तरफ पैदल चलने वालों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी क्योंकि नाले बंद होने के बाद खाली जगह पर फुटपाथों को चौड़ा किया जाएगा, जिससे राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा.

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

नगर परिषद द्वारा सड़कों के बीच बने डिवाइडर को भी आकर्षक रूप दिया जाएगा. इसके लिए डिवाइडर पर लाइटें लगाई जाएगी, जिससे रात के समय यहां रोशनी रहेगी. इससे लोगों को बिना किसी डर के रास्ता पार करना आसान होगा और शहर की सुंदरता बढ़ेगी. पेड़- पौधे भी लगाए जाएंगे ताकि चारों ओर हरियाली हो और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले.

हरियाणा सरकार द्वारा गोहाना क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई है. इसी क्रम में सोनीपत रोड पर संत कबीर दास द्वार बनाया गया है. यह द्वार नई सब्जी मंडी के पास तैयार हुआ है. ये परियोजना शहर की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.