सोनीपत को नए साल पर मिला सैटेलाइट शहर, होलसेल मार्केट व ईवी पार्क का तोहफा; इन इलाकों की बदलेगी तस्वीर

सोनीपत | नए साल के अवसर पर हरियाणा का सोनीपत जिला विकास का नया अध्याय लिखेगा. यहां खरखौदा में करीब 10 हजार एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक सैटेलाइट शहर विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही, IMT खरखौदा का व्यापक विस्तार, राई में होलसेल मार्केट, RRTS कनेक्टिविटी और ईवी पार्क जैसी योजनाएं जिले के आर्थिक और औद्योगिक नक्शे को नया रूप देगी.

City Shahar Town

सोनीपत को मिला तोहफा

ये घोषणाएं सीएम नायब सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित बजट पूर्व परामर्श संवाद के दौरान उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक में की. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को सोनीपत जिले के लिए आने वाले सालों की सबसे बड़ी विकासात्मक पहल में से एक माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा में प्रस्तावित मॉडर्न सैटेलाइट शहर को केवल आवासीय प्रोजेक्ट के रूप में नहीं बल्कि औद्योगिक, वाणिज्यिक और आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त विकसित किया जाएगा. इसके अलावा, IMT खरखौदा के विस्तार के लिए करीब 5800 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है.

सफर का नया अध्याय लिखेगा RRTS

उन्होंने बताया कि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है. जल्द ही, टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. दिल्ली से करनाल तक चलने वाली इस ट्रेन की परियोजना पर करीब 70 हजार करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होने का अनुमान जताया गया है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सोनीपत सहित कई अन्य शहरों के लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में एक और तेज गति का विकल्प मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने अपने संकल्प पत्र में ईवी पार्क की स्थापना का भी लक्ष्य रखा है. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में निवेश बढ़ने से कुंडली- राई- खरखौदा हरित बेल्ट और टिकाऊ औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा. इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.