सोनीपत के गोहाना शहर में चाक- चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था, 26 जगहों पर लगाए गए CCTV कैमरे

सोनीपत | हरियाणा में सड़क सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए गोहाना शहर की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए है. इसका शुभारंभ पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने नप की चैयरमैन रजनी विरमानी के साथ किया है.

MPNews 36

सोनीपत में लगाए गए कैमरे

गोहाना शहर में नप प्रशासन द्वारा 26 स्थानों पर 87 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए जिनकी लागत लगभग 50 लाख रुपए रही. यहां शहर की अंदरूनी सड़कें जींद, जुलाना, महम, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत अन्य शहरों और गावों को आपस में जोड़ती है. इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम सदर थाना परिसर में स्थापित किया गया है. कंट्रोल रूम के माध्यम से ही पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.

अपराधियों की पहचान में आसानी

सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अपराधियों की पहचान करने और उन तक पहुंचने में आसानी होगी. इससे शहरों में अपराध नियंत्रित होगा, वहीं यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा. पहले भी सीसीटीवी के माध्यम से कई मामलों को सुलझाने में मदद मिली है. जो ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करेंगे उनके वाहनों की पहचान कर ऑनलाइन चालान काट कर घर भेज दिया जाएगा.

सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर के भीतर पुलिस चप्पे- चप्पे पर निगरानी रख सकेगी. इससे अपराध करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना आसान हो जाएगा. वहीं, ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में भी मदद मिलेगी- ममता सिंह, जिला पुलिस आयुक्त, सोनीपत

यह भी पढ़े -  यात्रियों के लिए खुशखबरी, सोनीपत-बरेली डायरेक्ट बस रूट पर तेजी से बढ़ा काम
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.