संयुक्त किसान मोर्चा ने गठित की कमेटी, इन 5 नामों को किया गया फाइनल

सोनीपत । संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक समाप्त हो गई है. इस मीटिंग में सरकार के साथ बातचीत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 नेताओं की कमेटी गठित कर दी है. कमेटी में गुरनाम सिंह चढूनी,शिव कुमार कक्का, बलबीर राजेवाल, अशोक धवले और युद्धवीर सिंह के नाम फाइनल किए गए हैं. 5 लोगों की यह कमेटी एमएसपी गारंटी कानून समेत सभी मुद्दों पर सरकार से बातचीत करेगी. अब संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी.

KISAN METTING

संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक समाप्ति के बाद कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापिस करने का फैसला किसानों की ऐतिहासिक जीत है. तीनों कृषि कानून जनता विरोधी थे. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हमारी कुछ मांगे पहले दिन से ही रहीं हैं जिसमें एमएसपी गारंटी कानून भी प्रमुख हैं. बिजली कानून रद्द करवाना और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना भी हमारी मांग है और सरकार को इन्हें पूरा करना होगा.

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार को उन 702 किसानों के नाम भेजे हैं जिनकी मौत किसान आंदोलन के दौरान हुई है. किसान मोर्चा की ओर से मृतक किसानों की सूची शुक्रवार को कृषि सचिव को भेज दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.