सरपंची में वोट को लेकर व्यक्ति ने दोस्त की पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान

सोनीपत । हरियाणा में सरपंचों के चुनावों की तारीखो की अभी तक घोषणा भी नहीं हुई है. उससे पहले ही खूनी खेल शुरू हो गया है. राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत जिले के म्हारा गांव मे एक ऐसी घटना सामने आई है.

death

महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई

जिसमें एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर सरपंच चुनाव में अपने कहे अनुसार वोट डालने का दबाव बनाया. जब उस आदमी ने यह बात मानने से मना कर दी. तो आरोपी इस बात पर भड़क गया और अपने बेटों के साथ दोस्त व उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी व उसके दो बेटों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है. शिकायतकर्ता रामनारायण ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव में ही अड्डे पर टेंट हाउस व परचून की दुकान है. गांव के सतवीर उर्फ बीरू से उसकी काफी अच्छी दोस्ती है. अक्सर दोनों साथ बैठकर बातें किया करते हैं. रामनारायण ने आरोप लगाया कि शाम को वह दुकान पर बैठे थे तो सतबीर ने दबाव बनाते हुए कहा कि सरपंच के चुनाव जब होंगे तो वह जहां कहे उसे वोट डालना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अनोखी श्रद्धांजलि, गाय 'नंदिनी' की तेरहवीं पर महाभोज; 650 किलो रसगुल्लों का लगाया गया भोग

पुलिस में शिकायत करने पर, जान से मारने की धमकी दी गई

जब रामनारायण द्वारा सतबीर की इस बात का विरोध किया गया. शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे के बीच आरोपी सतवीर अपने बेटे संजय और विजय के साथ हाथों में चाकू लेकर उनके घर आया. गोपी ने उस पर मैं उसकी पत्नी रोशनी पर हमला कर दिया. रामनारायण ने बताया कि आरोपियों उसके कंधे के पास और उसकी पत्नी रोशनी के पेट पर चाकू से कई वार किए. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. रामनारायण ने बताया कि जब परिजन दोनों को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर ले जा रहे थे. तब भी आरोपियों ने रास्ते में उनका पीछा किया और कहा कि तुम ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तो हम तुम्हें जान से मार देंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.