India Vs NZ: अगर सीरीज में बने रहना है तो हर हाल में जीतना होगा आज का मुकाबला, पढ़ें पूरी खबर

स्पोर्ट्स डेस्क, India Vs NZ | आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. आज का यह मुकाबला भारत के लिए काफी अहम होने वाला है. यदि आज भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाती है, तो वह सीरीज भी गंवा देगी. अगर भारत को सीरीज में बने रहना है, तो हर हाल में आज का मुकाबला जीतना ही होगा. आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है.

cricket

आज खेला जाएगा दूसरा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकान  स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 6:00 बजे होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण आप स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग- अलग चैनलों पर अलग- अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. साथ ही, मैच से जुड़ी अहम खबरें और अपडेट लाइव देख भी सकते है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.